शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

ट्रांसजेंडर समुदाय ने शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प देखे वीडियो

Bikaner Sep 02, 2026 Super Admin 37
शेयर:
ट्रांसजेंडर समुदाय ने शत प्रतिशत मतदान का लिया  संकल्प देखे वीडियो

*नगरीय निकाय चुनाव:2026*

*ट्रांसजेंडर समुदाय ने लिया अधिकाधिक मतदान का संकल्प*

*स्वीप के तहत बड़ा बाजार में आयोजित हुआ ‘ट्रांसजेंडर मतदाता संवाद’ कार्यक्रम*

बीकानेर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर स्वीप के अंतर्गत बुधवार को बड़ा बाजार में ‘ट्रांसजेंडर मतदाता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन एवं स्वीप प्रभारी व सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को स्वीप टीम ने मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ घर-घर जाकर अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज में मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेशवाहक बन सकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने भी ट्रांसजेंडर समुदाय से स्वीप गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने तथा अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

स्वीप समन्वयक श्री प्रशांत जोशी एवं स्वीप सह-समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने स्वीप के तहत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी और चुनाव में सक्रिय भागीदारी के संबंध में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर ट्रांसजेंडर मुस्कान बाईसा ने मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय स्वयं मतदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में स्वीप टीम के श्री पवन खत्री, श्री हरिहर राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री इनायत हुसैन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय शंकर व्यास सहित ट्रांसजेंडर समुदाय से लता बाई, सिमरन बाई, किस्मत बाई, मिट्ठी बाई, तनुष्का बाई, स्वीटी बाई, ढोली बाई सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://youtu.be/gNZjT8uA8-w

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें