मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में की निंदा देखें वीडियो

Bikaner Sep 03, 2026 Super Admin 66
शेयर:
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में की निंदा देखें वीडियो

बीकानेर दौरे पर रहे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और शत्रुता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल विचारधारा के आधार पर एक-दूसरे के विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं।
मेघवाल ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, केंद्र सरकार की आतंकवाद के खिलाफ नीति और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के कामकाज को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के माध्यम से राजस्थान के शहरों के तेजी से विकास का रोडमैप जनता के सामने रखेगी।
“बीकानेर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ जो मारपीट की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है। मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा और शत्रुता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
आदरणीय सुषमा स्वराज जी ने लोकसभा में एक बार कहा था कि हम विचारधारा के आधार पर एक-दूसरे के विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं हैं और न ही एक-दूसरे के शत्रु हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शत्रुता का भाव लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति को मजबूती से रखा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर जो काम हुआ है, उससे नागरिकों में शासन और प्रशासन के प्रति भरोसा पैदा हुआ है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी की सरकार को लगभग ढाई वर्ष होने जा रहे हैं। सरकार ने इस दौरान जो काम किए हैं, उन उपलब्धियों को हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। साथ ही आने वाले समय में राजस्थान के विकास के लिए क्या काम किए जाएंगे, इसका रोडमैप भी जनता के सामने रखा जाएगा।
इसी उद्देश्य से भाजपा ने अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। हम चाहते हैं कि राजस्थान के शहरों का विकास तेजी से हो, क्योंकि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में शहरों का विकास भी महत्वपूर्ण है। इसी सोच और विजन के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है।”
बाइट — अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री

https://youtu.be/m1rVRfTl8vo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें