शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र किया जारी देखे वीडियो

Bikaner Sep 03, 2026 Super Admin 31
शेयर:
निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र किया जारी देखे वीडियो

बीकानेर में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद हरीश द्विवेदी ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र और दोहरा चेहरा देश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप भी उन्होंने गांधी परिवार पर लगाया। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र किया।
हरीश द्विवेदी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने ही शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट की है, तो देश की जनता सब देख रही है और इसका जवाब जनता ही देगी।
वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा राजस्थान में सभी 309 नगर निकायों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है और जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। आने वाले समय में शहरों के सौंदर्यीकरण, विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस क्या कहती है, यह कांग्रेस जाने, लेकिन राजस्थान की जनता केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।
बाइट— हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी, भाजपा

https://youtu.be/rGpo3SpkU-I

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें