मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने की प्रेस वार्ता कहा रेल का निजीकरण बचाने में यूनियन की रहेगी अहम भूमिका देखें वीडियो

Bikaner Oct 03, 2026 Super Admin 29
शेयर:
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने की प्रेस वार्ता कहा रेल का निजीकरण बचाने में यूनियन की रहेगी अहम भूमिका देखें वीडियो

रेल का निजीकरण बचाने में यूनियनों की भूमिका अहम
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरू
बीकानेर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन बीकानेर में आज से शुरू हुआ। अधिवेशन की शुरूआत  यूनियन की कार्यसमिति की बैठक के साथ हुइ्र। जिसमें अनेक प्रस्ताव पर मंथन हुआ। बाद में कार्मिकों की रैली निकली,जो रेलवे स्टेडियम में  सम्पन्न हुई। जहां अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में बीकानेर मंडल के सूरतगढ़,हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर,सिरसा,बठिंडा,लालगढ़,बीकानेर,रतनगढ़,चुरु ,हिसार,लालगढ़ वर्कशॉप (कार्यशाला) की सभी शाखों से सैकड़ों की संख्या मे रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए  एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया कि आज भारतीय रेल कर्मचारियों के समक्ष आठवां वेतन आयोग किस प्रकार की सिफ ारिश करेगा यह सबसे बड़ा प्रश्न है। हमने सभी केटेगरी की कार्य जोखिम और कर्मचारियों की भावनाओं के अनुरूप आयोग को उचित वेतन,  भत्ते और सुविधाओं से संबंधित सिफारिशो के लिए विस्तृत मेमोरेंडम प्रस्तुत किया है। इस महीने की आखिर में हम आयोग से चर्चा करके पूरा  औचित्य भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे के विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग बढ़ती जा रही है। एआईआरएफ इसका कड़ा विरोध कर रहा  है एवं आगामी 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में इस विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया है,जिसमे भावी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि  रेलवे बोर्ड पीएनएम में हमने रेल कर्मचारियो से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है और रेलवे बोर्ड से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आदेश  जारी करने की मांग की है। जिसमे ट्रैक मैंटेनर की पेट्रोलिंग 12 किमी करने एवं सीधी भर्ती के 10 प्रतिशत पद कम करके एलडीसीई ओपन क रने, रनिंग सहित विभिन्न केटेगरी की रिक्तियों को भरने,एस एन्ड टी और टीआरडी में पदों का सृजन करने आदि प्रमुख है।एआईआरएफ के क ार्यवाहक अध्यक्ष जे आर भोसले ने कहा कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में कई केटेगरी में उच्च ग्रेड के पदों के प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति हुई है, लेकिन  रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि रनिंग स्टाफ को आयकर में किमी भत्ता के 70त्न भाग पर  स्थायी रूप से छूट देने की मांग रेलवे बोर्ड पीएनएम में जोरदार तरीके से उठायी है।एनडब्लयूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा कि  जीडीसीई की नई अधिसूचना शीघ्र जारी कराने, कंट्रोलर की पदोन्नति कराने सहित जोनल स्तरीय मुद्दों के साथ-साथ, विभिन्न मांगों के प्रस्ताव पर  चर्चा की जाएगी। इस अधिवेशन में मोबाइल स्क्रीन का सीमित एवं एआई का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करने संबंधी प्रस्ताव भी लाया जा एगा। अधिवेशन में जोनल अध्यक्ष जयपुर कॉम मनोज परिहार,प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर,राजीव सिंह एवं मंडल  रेल प्रबंधक बीकानेर गौरव गोविंद,कॉम गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कॉम प्रेम कुमार सैनी ने भी विचार रखे।

https://youtu.be/KEM2oIc8Af0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें