शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला पुलिस का पीला पंजा देखें वीडियो

Bikaner Jun 13, 2026 Super Admin 163
शेयर:
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला पुलिस का पीला पंजा देखें वीडियो

बीकानेर। जिले में अपराधियों और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शनिवार को जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वर्षों से बंद पड़ा आम रास्ता आमजन के लिए फिर से खुल गया।
जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अजय देव उर्फ अज्जू उर्फ बाबा ने सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण कर उसे बंद कर रखा था, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के भय के कारण लोग खुलकर विरोध भी नहीं कर पाते थे।
जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों सहित कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अतिक्रमण की गई जगह का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है तथा राहगीरों और ग्रामीणों को धमकाया जाता है।
इन्हीं शिकायतों के आधार पर जामसर पुलिस, प्रशासन और ग्राम पंचायत की संयुक्त मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा एवं कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन तथा एएसपी बी.एल. मीणा के सुपरविजन में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई

https://youtu.be/7BlX3hY0lks

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें