कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
बीकानेर
दो अज्ञात युवक तेलीवाड़ा में कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे
मामला शनिवार को तेलीवाड़ा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान का है जहां पर दुकान वाला पानी भरने के लिए गया था और पीछे से दो युवक रेकी करते हुए दुकान में घुसे मौका पाकर गल्ले से रुपए निकाले और जो कपड़े टंगे हुए थे वह उतार कर थैली में डालकर बाहर निकल ही थे इतने में दुकान मालिक ने उन्हें दूर से देखा और उनके पीछे भागा लेकिन काफी दूर भाग चुके थे मगर यही दोनों युवक शाम को फिर आए और दुकान को देखा फिर धमकी देकर भाग गए, आसपास के लोग भी उनके पीछे भागे मगर हाथ नहीं आए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे लेकर नया शहर थाना जाकर शिकायत देनी चाहिए मगर वहां पर भी उनको यह कहकर भगा दिया कि यह घटना सिटी कोतवाली की है लेकिन मामला नया शहर थाने का ही है। एफआईआर लिखने के बजाय पुलिस ने दुकानदार को यह भी कहा कि तुम रेलवे स्टेशन व लालगढ़ स्टेशन जाकर देख कर आओ वहां मिल जाएगा।
गरीब आदमी आखिर जाए तो जाए कहां
हमसे जुड़ें



