मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

नया शहर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग का मामला आया सामने देखे वीडियो

Bikaner Jun 17, 2026 Super Admin 109
शेयर:
नया शहर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग का मामला आया  सामने देखे वीडियो

बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हवाई फायर भी किए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी क्षति पहुंचाई है। जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती निवासी राजूराम नायक ने जेठाराम, गोविंद, कंन्हैयालाल, राधाकिसन, धर्मा, देवराज, रामदेव, सोनू यादव, लक्की जावा, अशोक सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 15 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी एकजुट होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने भय पैदा करने और जान से मारने की नीयत से तीन हवाई फायर भी किए।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

https://youtube.com/shorts/PIzyNkHukfg?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें