बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

योग दिवस से 3 दिन पूर्व जूनागढ़ में गूंजा योग का संदेश, बनाई तीन आकृतियाँ देखे वीडियो

Bikaner Jun 18, 2026 Super Admin 21
शेयर:
योग दिवस से 3 दिन पूर्व जूनागढ़ में गूंजा योग का संदेश, बनाई तीन आकृतियाँ देखे वीडियो

*जूनागढ़ में गूंजा योग का संदेश, तीन दिन शेष रहने पर विद्यार्थियों ने बनाई ‘3’ की आकृति*

*21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह*

बीकानेर, 18 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिले में योग जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी हैं। गुरुवार को राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ किले के अंदर एवं बाहर सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में तीन दिन शेष रहने का संदेश देते हुए जूनागढ़ परिसर में ‘3’ की आकृति बनाकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रिडमल सिंह राठौड़, डॉ. कौशल्या सैनी, डॉ. हरिराम शर्मा, डॉ. इरशाद रफीक तथा डॉ. राजकुमार कुमावत उपस्थित रहे।

*‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर होगा आयोजन*

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप जिलेभर में विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

*50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान जारी*

डॉ. पारीक ने बताया कि जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 2 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी 57 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्रों, सभी तहसील मुख्यालयों तथा जिला मुख्यालय के विभिन्न पार्कों में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

*21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक होगा मुख्य समारोह*

डॉ. पारीक ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।  योग करने की व्यवस्था की इसके साथ ही जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक (उपखंड) मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।

*पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी होंगे विशेष योग कार्यक्रम*

डॉ. पारीक ने बताया कि जिले में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष पांच प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को भी योग अभियान से जोड़ा गया है। पिछले वर्ष पुनरासर, देशनोक एवं कोलायत में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस वर्ष मुकाम मंदिर एवं कोडमदेसर मंदिर को भी अभियान में शामिल किया गया है। इन स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में योग को अपनाने का आह्वान किया।

https://youtu.be/S9Z0BNRYpok

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें