PBM सुधारो जनआंदोलन कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मिला जिला कलेक्टर से देखें वीडियो
PBM सुधारो जनआंदोलन 8वें दिन भी जारी जिला कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल, रखी मांगें !
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने, अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार सहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना 8वें दिन भी जारी रहा। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में धरने पर कांग्रेसजन डटे हुए हैं। आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात की। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान किडनी खराब होने व आंखें गंवाने वाली प्रसूताओं को मुआवजा, मामले में उच्च स्तरीय जांच, जिम्मेदार डॉक्टर्स सहित कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई, अस्पताल में भ्रष्टाचार की जांच, बदहाल सफाई व्यवस्था सहित मुद्दों को लेकर चर्चा की। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में , शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के साथ पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व श्रीडूंगरगढ़ विधायक मंगलाराम गोदारा, पीसीसी सचिव डॉ. राजेन्द्र मूंड, यूथ कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा, कांग्रेस नेता मकसूद अहमद, श्रीकृष्ण गोदारा, राहुल जादूसंगत सहित कई पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें



