शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

उच्च न्यायालय की स्थायी बेंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jun 18, 2026 Super Admin 29
शेयर:
उच्च न्यायालय की स्थायी बेंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर में उच्च न्यायालय की स्थायी बेंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी है। मासिक ‘प्रोटेस्ट डे’ के तहत अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर निशांत जैन को राज्यपाल और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम से 198वां ज्ञापन सौंपा।बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि यह मांग नई नहीं, बल्कि शहर की न्यायिक विरासत को फिर स्थापित करने का प्रयास है। उनके अनुसार 1922 से 1948 तक बीकानेर में उच्च न्यायालय कार्यरत रहा, जो बाद में जोधपुर स्थानांतरित हुआ। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों का नुकसान होता है।सरकार की भी मंशा है कि सभी को सस्ता और सुलभ न्याय मिले ऐसे में हमारी मांग है कि बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए ।  इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बेंच की स्थापना तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में बार सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, सहायक सचिव गणेश टाक, मुखराम कुकणा, ओम भादाणी, नवल पुरोहित, सुरेंद्र पाल शर्मा, मनीराम विश्नोई,नवनीत नारायण व्यास आदि उपस्थित रहे।
बाइट अजय पुरोहित, अध्यक्ष, बीकानेर बार एसोसिएशन।

https://youtu.be/WJTvXHS85cE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें