मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

जिला कलक्टर,ओर अधिकारयों ने योग दिवस समारोह के मद्देनजर स्टेडियम परिसर का किया निरीक्षण देखे वीडियो

Bikaner Jun 18, 2026 Super Admin 29
शेयर:
जिला कलक्टर,ओर अधिकारयों ने योग दिवस समारोह के मद्देनजर स्टेडियम परिसर का किया निरीक्षण देखे वीडियो

*जिला कलक्टर, डीआरएम और पुलिस अधीक्षक ने योग दिवस समारोह के मद्देनजर किया स्टेडियम परिसर का निरीक्षण*

बीकानेर, 18 जून। जिलाका कलक्टर श्री निशान्त जैन ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के साथ डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अतिरिक्त गंभीरता से समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए समारोह को सफलता पूर्वक आयोजित किया जाए, इसके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय रखें तथा समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने प्राॅटोकाॅल के अनुसार समस्त गतिविधियां आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों को समारोह में भागीदारी के लिए आमंत्रित करने, प्रतिभागियों के प्रवेश-निकास, बैठक, पेयजल, मंच, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, सुरक्षा, ब्रांडिंग, पेयजल सहित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य विशिष्टजनों की भागीदारी प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण और खेल सहित विभिन्न विभागों को निर्देशित किया और कहा कि कार्यक्रम के नोडल विभाग के रूप में आयुर्वेद विभाग द्वारा समस्त कार्य और आवश्यक समन्वय किया जाए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस श्री मनु गर्ग, एडीआरएम श्री रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, आरपीएफ कमांडेंट श्री बीपी कुशवाहा सहित पुलिस, प्रशासन, रेलवे और आयुर्वेद एवं खेल विभाग के अधिकारी साथ रहे।

https://youtu.be/4YFY3ojasT0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें