दिन भर तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम पलटा आई धूल भरी आंधी देखें वीडियो
Bikaner
Jun 18, 2026
Super Admin
41
जिले में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे क्षेत्र में धूल उड़ने लगी और गर्मी से राहत मिली।
तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार छा गया, जिससे कुछ समय के लिए अंधेरा सा माहौल बन गया। दिनभर की गर्मी के बाद हुए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली और बारिश की उम्मीद जगी।
किसान खेतों में खड़े होकर आसमान की ओर देख रहे थे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई थी। किसानों का कहना है कि यदि हवाओं की गति कम होती है, तो अच्छी बारिश की संभावना बढ़ सकती है।
हमसे जुड़ें



