मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसिन विंग की व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल के जरिए लिया जायजा वीडियो

Bikaner Jun 21, 2026 Super Admin 61
शेयर:
पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसिन विंग की व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल के जरिए लिया जायजा वीडियो

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसिन विंग में मरीजों को स्थानांतरित करने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान एक मरीज को इमरजेंसी से नई मेडिसिन विंग में शिफ्ट करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। साथ ही उपचार से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि नई विंग में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अभ्यास के दौरान फार्मेसी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू में वेंटिलेटर और मॉनिटर की कार्यक्षमता, एयर कंडीशनिंग सिस्टम, ऑक्सीजन लाइन की स्थिति तथा वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराई गई।

मेडिसिन विभाग के एचओडी एवं एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन कमियों को दूर करने के बाद दोबारा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि नई मेडिसिन विंग को पूरी तरह तैयार स्थिति में मरीजों के लिए शुरू किया जा सके।

https://youtube.com/shorts/jkCcms6Sh-g

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें