बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

स्थायीकरण की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों का 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू देखे वीडियो

Bikaner Jun 21, 2026 Super Admin 42
शेयर:
स्थायीकरण की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों का 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू देखे वीडियो

PTI भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों के स्थायीकरण की मांग को लेकर 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बीकानेर, 21 जून। राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ, राजस्थान के बैनर तले निदेशालय, बीकानेर के समक्ष पीटीआई भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश सांगवा ने बताया कि पीटीआई भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में योग कार्यक्रमों में भाग लेने के बावजूद चयनित अभ्यर्थियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विद्यालयों द्वारा कार्यग्रहण पत्र जारी किए जाने और रिक्त स्थानों की सूचना उपलब्ध होने के बाद भी विभाग द्वारा स्थायीकरण आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते 21 जून से 24 जून तक निदेशालय परिसर, बीकानेर में चरणबद्ध आंदोलन एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
संघ के सह-संयोजक युववीर सिंह भाटी ने कहा कि विभाग द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के अनुरूप 15 जून तक स्थायीकरण आदेश जारी किए जाने थे, लेकिन ऐसा नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी रोष है। यदि 20 जून तक आदेश जारी नहीं किए जाते तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी पहले ही दी गई थी।
धरने पर बैठे प्रमुख अभ्यर्थियों में योगेंद्र सारण, गोविंद सिंह सारण, रामूराम सारण, विनोद सियाग, यामिनिवास भाम्बू, राधाकिशन मूंड, बाबूलाल, बलवंत सिंह सांगवा (डूंगरगढ़), राकेश गहलोत, हनुमान चौधरी नागौर तथा ईश्वर गोरा सहित अन्य शामिल रहे।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश सांगवा ने चेतावनी दी कि यदि पीटीआई भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थियों के स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी नहीं किए गए तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जयपुर स्थित शिक्षा निदेशालय का भी घेराव किया जाएगा।

https://youtu.be/I1QW4OM1zx0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें