बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

साइबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्य साइबर ठगी करते किया गिरफ्तार देखे वीडियो

Bikaner Jun 22, 2026 Super Admin 52
शेयर:
साइबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्य साइबर ठगी करते किया गिरफ्तार देखे वीडियो

बीकानेर की साइबर पुलिस टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी देश भर के लोगों के साथ साइबर ठगी कर अपराधिक गैंग को आर्थिक सहायता करते थे। साइबर सेल प्रभारी शालिनी बजाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपीगणों की बैंक खातों पर 50 लाख रुपए की साइबर  ठगी की 23 शिकायत दर्ज है और इस गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों पर भी देश के अलग-अलग राज्यों में शिकायतें हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी रामपुरा बस्ती निवासी 32 वर्षीय संदीप स्वामी और 28 वर्षीय मुकेश बिश्नोई हैं। बजाज ने बताया कि संदीप स्वामी के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी,अपहरण जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने की गंभीर धाराओं के चार मामले दर्ज हैं। तो मुकेश बिश्नोई पर मारपीट,जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ फ्लोकसी पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टूलकिट के माध्यम से रुपए व रूपयों की क्रिप्टोकरंसी में बदलकर अपराधिक गिरोह को उपलब्ध कराते रहे। दोनों आरोपी साइबर ठगी के रूपयों से अवैध से हथियार खरीदते थे। पत्रकार वार्ता में पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार  भी मौजूद रहे।

https://youtu.be/G59f4DACOPA

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें