बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

स्थाई प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती सहित कई मांगो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jun 22, 2026 Super Admin 22
शेयर:
स्थाई प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती सहित कई मांगो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर। प्रदेश में स्थाई प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती,खिलाडिय़ों एवं अधिकारियों का लंबित टीए-डीए का समय पर भुगतान करने,प्रोत्साहन राशि  का एक वर्ष के भीतर भुगतान करने सहित अनेक मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप विश्नोई ने जिला कले क्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में अधिकांश खेलों में पूरे राजस्थान में महज एक  या दो स्थायी प्रशिक्षक कार्यरत है। जिससे खिलाडिय़ों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रत्येक जिले में स्थाई प्रशिक्षकों की भर्ती  होने से खिलाडिय़ों को अच्छी ट्रेनिंग मिल पाएगी। साथ ही उन्होंने वर्षों से लंबित खिलाडिय़ों एवं अधिकारियों का लंबित टीए-डीए का समय पर  भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। इसके अभाव में  खिलाड़ी व अधिकारी आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रहे है। विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय  व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडिय़ों की प्रोत्साहन राशि कई बार 8 से 10 वर्षों तक नहीं मिलती। इसे एक वर्ष के  भीतर करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में अंशकालिक प्रशिक्षकों का मानदेय 20 हजार प्रतिमाह करने,अंशकालिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति  निरन्तर करने,सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों को 2 प्रतिशत आरक्षण में राष्ट्रीय प्रतिभाओं को शामिल करने तथा राजस्थान राज्य खेल परिषद को  पूर्ण खेल विभाग का दर्जा दिलाने की मांग भी की। ताकि समिति संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी व प्रशिक्षकों अन्य राज्यों से बेहतर अवसर  तलाशने का मौका मिल सकें।

https://youtu.be/kmCLRFErtws

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें