शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता कहा थ्योरीटीकल हो पेपर न की ऑनलाइन देखे वीडियो

Bikaner Jun 22, 2026 Super Admin 47
शेयर:
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता कहा थ्योरीटीकल हो पेपर न की ऑनलाइन देखे वीडियो

थ्योरीटीकल हो पेपर न की ऑनलाइन:डॉ कल्ला
बीकानेर। नीट  पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है और इसे देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य के साथ एक क्रूर धोखा करार दिया है। इस गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे पर विपक्ष लगातार आक्रामक है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रही है। देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत,समय और भविष्य पर गहरा आघात पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। साथ ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई स्पष्ट और ठोस वक्तव्य न आने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस पार्टी ने दावा करते हुए कहा है कि पेपर लीक के कारण अब तक 15 बच्चों ने अपनी जान दे दी है, लेकिन सत्ता में बैठे नाकारा लोगों के चेहरे पर शिकन तक नहीं आ रही। डॉ कल्ला ने कहा कि परीक्षा थ्योरीटीकल होने चाहिए न की ऑनलाइन। थ्योरीटीकल परीक्षा होने से पेपर आउट होने की संभावना नहीं होगी। उन्होंने परीक्षा पद्धति में सुधार की बात कही। इस मौके पर अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा कि परीक्षा में गड़बडिय़ों के चलते कई छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कुछ मामलों में युवाओं द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाए जाने की खबरें भी सामने आई हैं,जो बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उन परिवारों से संपर्क करेंगे,जिनके बच्चे नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को सुनकर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर जिला सह प्रभारी मुश्ताक,नोखा विधायक सुशीला डूडी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल,देहात अध्यक्ष बिसना राम सियाग,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,वीरेन्द्र बेनीवाल,लक्ष्मण कडवासरा,डॉ राजेन्द्र मूंड,हनुमान चौधरी,विक्रम स्वामी सहित अनेक जने मौजूद रहे।

https://youtu.be/aee7F-DXt9w

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें