बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने पीबीएम हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देखें वीडियो

Bikaner Jun 23, 2026 Super Admin 30
शेयर:
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने पीबीएम हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देखें वीडियो

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में दो प्रसुताओं की मौत के बाद चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई खामियों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों के साथ दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं पर जमी धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित रखरखाव को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति और फैली बदबू को लेकर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
राठौड़ ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, दवा प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में पीबीएम अस्पताल में भर्ती दो प्रसुताओं की मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। इसी के मद्देनजर चिकित्सा विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव का सख्त रुख देखने को मिला और उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के समय संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर निशांत जैन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

https://youtu.be/uF7qDyLgOD0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें