बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिश, जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल देखे वीडियो

Bikaner Jun 27, 2026 Super Admin 43
शेयर:
केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिश, जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल देखे वीडियो

बीकानेर। केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की एक और कोशिश ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह जेल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में जर्दे के पाउच मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति ने जेल की बाहरी दीवार के ऊपर से पैकेट अंदर फेंके थे।सुबह की सुरक्षा जांच के दौरान जेल स्टाफ को परिसर के एक हिस्से में टेप से लिपटे कई पैकेट पड़े मिले। तलाशी लेने पर इनमें से गणेश ब्रांड जर्दे के 156 पाउच बरामद हुए। प्रतिबंधित सामग्री मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल इसे जब्त कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें तड़के करीब चार बजे के बाद कुछ पैकेट जेल परिसर में गिरते दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि सामग्री जेल के एक सुरक्षा टावर के नजदीक से भीतर फेंकी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस क्षेत्र से पैकेट फेंके जाने की आशंका है, वहां सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है।इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने न केवल पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, बल्कि आंतरिक स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का ध्यान अब इस बात पर है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल तक पहुंचाने के पीछे कौन लोग हैं और क्या इस पूरे घटनाक्रम में किसी की लापरवाही या मिलीभगत रही है।केंद्रीय कारागार में पहले भी मोबाइल फोन, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के प्रयास सामने आते रहे हैं। ऐसे में ताजा मामला सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

https://youtube.com/shorts/PNV7sGSvBK4?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें