शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

चिकित्सा मंत्री की निकाली शव यात्रा के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस में हुई जबरदस्त झड़प देखें वीडियो

Bikaner Jun 27, 2026 Super Admin 43
शेयर:
चिकित्सा मंत्री की निकाली शव यात्रा के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस में हुई जबरदस्त झड़प देखें वीडियो

पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के तहत आज एनएसयूआई  ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की शव यात्रा निकाली।इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पीबीएम अधीक्षक को ज्ञापन देने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी हुई। अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा ने बताया कि शांति पूर्ण तरीके से अपना ज्ञापन देने एवं अधीक्षक के पास जा रहे थे। पुलिस ने जबरन उन्हें अंदर जाने से रोका और उनके साथ धक्का मुक्की की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का कार्यकर्ता ऐसे दबाव की राजनीति से नहीं डरेगा और 30 तारीख को पूरी ताकत के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय के घेराव में भागीदारी निभाएगा।गौरतलब है कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत पिछले 16 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को पीबीएम अस्पताल में सुधार हेतु 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में करवाई जायें।

https://youtu.be/yEdbqZ4_HBk

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें