बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

क्षत्रिय सभा का आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का हुआ आगाज देखे वीडियो

Bikaner Jun 27, 2026 Super Admin 41
शेयर:
क्षत्रिय सभा का आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का  हुआ आगाज देखे वीडियो

क्षत्रिय सभा आयोजित आत्मरक्षा एवं साफा शिविर का आगाज 
 
आज के समय में प्रत्येक इंसान को अपनी और अपने परिवार की रक्षा करने का अधिकार होता है । बशर्ते कि वह इस कार्य में निपुण हो आज के समय में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आवाम में वैमनस्यता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ,जिससे आम आदमी आज सुरक्षित नहीं है । इसके साथ ही राजस्थान की पारंपरिक विधाओं को हम भूलते जा रहे हैं और आधुनिकता की दौड़ में अपनी विरासत जो की राजस्थान की आन, बान और शान का प्रतीक है, साफा या पगड़ी को भूलते जा रहे हैं इसके लिए हमें आत्मभाव से सीखने की महती आवश्यकता है । 
यह उद्गार आज क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवं आशापुरा कलेक्शन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर 
मनोहर सिंह लूना जिला अध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर ने बीदासर हाउस में व्यक्त किये । 
कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में विक्रम सिंह चौहान,साफा प्रशिक्षक  एवं श्रीमती सोनलबा  परिहार, अहमदाबाद आत्मरक्षा प्रशिक्षक के रूप में सभा द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह शिविर पांच दिवसीय रहेगा जिसमें बीकानेर सर्व समाज के प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर शिवर का लाभ प्राप्त करेंगे । 
शिविर प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि विगत आठ वर्षों से इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर सभा द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाते रहें हैं । 
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ उनके पारिवारिक सदस्य एवं क्षत्रिय सभा के मोहन सिंह नाल , रणवीर सिंह नोखड़ा,वीरेंद्र सिंह नरूका, पप्पू सिंह भाटी ,  पूनम सिंह राजवी नरेंद्रसिंह पंवार ,किसानराज सिंह बीदासर ,केसरी सिंह मोटासर,मूल सिंह भाटी , इत्यादि उपस्थित रहे ।

https://youtu.be/McHCpGghqWE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें