बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

जेट परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक हुई संपन्न,विद्यार्थियों में दिखा उत्साह देखे वीडियो

Bikaner Jun 27, 2026 Super Admin 26
शेयर:
जेट परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक हुई संपन्न,विद्यार्थियों में दिखा उत्साह देखे वीडियो

*जेट परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक संपन्न, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह,94 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल*

*कुल गुरु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

बीकानेर, 27 जून। राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा 2026 शनिवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नोडल विश्वविद्यालय के रूप में यह परीक्षा सम्पादित करवाई गई। परीक्षा समन्वयक डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि परीक्षा बीकानेर सहित जोधपुर, जयपुर, उदयपुर,कोटा जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। इसके लिए कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा हेतु कुल 39 हजार 784 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 37 हजार 497  परीक्षार्थी (94.25 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित रहे। डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि जेट 2026 में यूजी प्रवेश के लिए कुल 35 हजार 840 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 33 हजार 911 परीक्षार्थियों (94.6 प्रतिशत) ने परीक्षा दी।
डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि प्री पीएचडी में पंजीकृत 414 परीक्षार्थियों में से 397 परीक्षार्थी (95.89 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीजी एग्रीकल्चर परीक्षा में पंजीकृत 2 हजार 790 परीक्षार्थियों में से 2 हजार 509 परीक्षार्थी (89.92 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए। हॉर्टिकल्चर पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकृत 704 परीक्षार्थियों में से 651 परीक्षार्थी (92.4 प्रतिशत)परीक्षा में शामिल हुए।

*कुल गुरु ने की मानिटरिग* 
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा निष्पादन के लिए बारिकी से मानिटरिग की।  डॉ दुबे ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा कार्यालय से लगातार अपडेशन लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

https://youtu.be/wKYpGLeyL18

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें