शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हुई वनपाल भर्ती परीक्षा देखे वीडियो

Bikaner Jun 28, 2026 Super Admin 35
शेयर:
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हुई वनपाल भर्ती परीक्षा देखे वीडियो

शांतिपूर्ण तरीके से हुई वनपाल भर्ती परीक्षा
बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित वनपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में इस बार नकल रोकने के लिए पहली बार एआई आधारित मेटा ग्लासेस जैसे स्मार्ट डिवाइस पर विशेष निगरानी रखी गई। बोर्ड के निर्देशानुसार चश्मा पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की दो चरणों में गहन जांच की गई,ताकि कोई भी अभ्यर्थी एआई युक्त स्मार्ट चश्मे का इस्तेमाल न कर सके। इस भर्ती में एक पद पर 1079 अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया।परीक्षा में 75 प्रतिशत के करीब उपस्थिति दर्ज की गई।इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा,पहचान सत्यापन और ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया।

एआई मेटा ग्लासेस पर रही विशेष निगरानी
 बोर्ड ने परीक्षा से पहले एआई आधारित मेटा ग्लासेस को स्मार्ट डिवाइस की श्रेणी में शामिल करते हुए सभी जिलों को विशेष निर्देश जारी किए थे। ये स्मार्ट चश्मा मोबाइल से कनेक्ट होकर रिकॉर्डिंग,लाइव स्ट्रीमिंग और एआई के माध्यम से सवालों के जवाब प्राप्त करने में सक्षम होता है। इसी कारण चश्मा पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर और परीक्षा कक्ष में दो बार जांच की गई।

सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था
 वहीं अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन भी किया गया ताकि कोई भी डमी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल ना हो। इसके अलावा मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन की ओर से फ्रिस्किंग के बाद वीक्षकों की ओर से ई-प्रवेश पत्र,मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य वैध दस्तावेजों की जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन,स्मार्टवॉच,ब्लूटूथ डिवाइस,कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

https://youtu.be/zzPHh217ACk

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें