शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार लोगों को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

Bikaner Jun 29, 2026 Super Admin 42
शेयर:
साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार लोगों को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

बीकानेर में भी सक्रिय है ये गिरोह, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
बीकानेर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते  हुए म्यूल अकाउंट के कारोबार से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के खातों  से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।  पुलिस के अनुसार साइबर थाना को सूचना मिली थी कि एक गिरोह लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते किराये पर लेता है और उन्हीं खातों  के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त रकम का लेन-देन करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 15 दिनों तक गिरोह की गतिविधियों पर  निगरानी रखी।रविवार को जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर अनुष्का कालिया ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने  रामस्वरूप जाट, मुनीराम जाट,सीताराम जाट हैं।कार्रवाई के दौरान उनके  कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस यह भी जांच कर रही  है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल है।

https://youtu.be/H7_K6FTvk60

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें