बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन दी चेतावनी देखें वीडियो

Bikaner Jun 29, 2026 Super Admin 74
शेयर:
सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन दी चेतावनी देखें वीडियो

बीकानेर। जयपुर में चल रही सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती और भूख हड़ताल के समर्थन में बीकानेर का वाल्मीकि समाज पूरी तरह लामबंद हो गया है। समस्त वाल्मीकि समाज ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को ठप करने और सामूहिक अवकाश पर जाने का बिगुल फूंक दिया है। समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश लोहिया के नेतृत्व सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर समाज की ओर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। लोहिया और महासचिव मानक वाल्मीकि ने बताया कि जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 7 दिवसीय अल्टीमेटम का ज्ञापन सौंपा। समाज की मुख्य मांग है कि सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देकर सीधी भर्ती की जाए, ठेका प्रथा बंद हो तथा ठेके पर लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों, सफाईकर्मियों और सीवरेज कार्मिकों को संविदा या स्थाई कैडर में नियुक्त किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि सात दिनों में विज्ञप्ति जारी नहीं हुई, तो बीकानेर के सफाईकर्मी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे और निगम का घेराव व अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।प्रदर्शन करने वालों में शिवलाल तेजी,श्याम लाल तेजी,विनोद चांवरिया, नवल चांगरा,अमित तेजी,आनंद मल चौहान,माणक गुजराती,विनोद बारासा,सतीश चांगरा,मिथुन चांवरिया,रतन लाल घांरु,फतेह चंद पडि़हार, दिलीप पांडे, गणेश चांवरिया,राजेश द्रविड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://youtu.be/-rAuy5SpI3U

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें