शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा दो ट्रेलरो की आमने सामने भिड़ंत दोनों लगी आग देखे वीडियो

Bikaner Jun 29, 2026 Super Admin 33
शेयर:
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा दो ट्रेलरो की आमने सामने भिड़ंत दोनों लगी आग देखे वीडियो

बीकानेर। बीकानेर-जामसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जामसर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की लपटों से घिर गए।पुलिस के अनुसार दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। दुर्घटना के बाद एक ट्रेलर में सवार संदीप जयंत (36) निवासी चौरा, थाना नानोता देहात, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) वाहन में फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद फहीम (40) निवासी जिला शामली (उत्तर प्रदेश) तथा दिनेश विश्नोई (33) निवासी जेडी मगरा, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सुचारू हो सका।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा आमने-सामने की टक्कर का परिणाम माना जा  रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

https://youtube.com/shorts/7UO8cBugS9U?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें