कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला मोहित अरोड़ा के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज देखे वीडियो
एंकर— बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा के खिलाफ मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने मोहित अरोड़ा और उनके पिता एवं पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बयान दर्ज कराने के बाद जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इस पूरी घटना के पीछे षड्यंत्र की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके जिला अध्यक्ष बनने और स्वतंत्र रूप से काम करने से नाराज थे। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम लेना उचित नहीं होगा, क्योंकि मामले की जांच जारी है।
मदन मेघवाल ने आशंका जताई कि हमले के पीछे कुछ शातिर दिमाग और प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है। वहीं, वायरल हो रहे कथित ऑडियो को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और ऑडियो को AI के जरिए तैयार किए जाने की संभावना जताई।
उन्होंने कहा कि मारपीट के आरोपियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं होने को लेकर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही।
इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी मोहित अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। मामले को लेकर SC-ST उपाधीक्षक अरविंद भारद्वाज ने भी जानकारी दी है।
बाइट— मदन गोपाल मेघवाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
बाइट— अरविंद भारद्वाज, उपाधीक्षक, SC-ST प्रकोष्ठ
हमसे जुड़ें



