शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

कांग्रेस शहर व देहात अध्यक्ष के खिलाफ सदर थाना में टिकट चोरी का मामला हुआ दर्ज देखें वीडियो

Bikaner Sep 04, 2026 Super Admin 97
शेयर:
कांग्रेस शहर व देहात अध्यक्ष के खिलाफ सदर थाना में टिकट चोरी का मामला हुआ दर्ज देखें वीडियो

नगर निगम चुनाव... टिकट और सिंबल को लेकर कांग्रेस में चल रहा विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।
दीपक अरोड़ा ने सदर थाने में परिवाद देकर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डागा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवाद में अरोड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से दिए जाने वाले सिंबल को लेकर उनके बेटे मोहित अरोड़ा का सिंबल पक्का बताया गया था। उनका दावा है कि उन्होंने पार्टी के जिला पर्यवेक्षकों, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत से बातचीत की थी। उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया था।
लेकिन बाद में सिंबल को लेकर स्थिति बदल गई। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि फर्जी सिंबल तैयार कर उसमें नाम डालने का काम किया गया।
मामले में सदर थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ लोग दीपक अरोड़ा को आगे करके इस तरह की कार्रवाई करवा रहे हैं।
अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि सिंबल को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे विवाद के पीछे वास्तविक मामला क्या है।
बाइट — दीपक अरोड़ा, परिवादी
“हमने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों से बातचीत के आधार पर अपने बेटे मोहित अरोड़ा की उम्मीदवारी और सिंबल को लेकर तैयारी शुरू की थी। हमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सिंबल पक्का है। बाद में जिस तरह से सिंबल को लेकर घटनाक्रम हुआ, उसमें हमें गंभीर अनियमितता नजर आई। इसी को लेकर हमने पुलिस में परिवाद दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।”
बाइट — मदन गोपाल मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष
“दीपक अरोड़ा की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। इस पूरे मामले के पीछे कुछ लोग हैं, जो उन्हें आगे करके मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का सिंबल पार्टी की प्रक्रिया के तहत दिया जाता है। पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।”
बाइट — रमेश, थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर
“दीपक अरोड़ा की ओर से दिए गए परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

https://youtu.be/7Tp-IymIPW8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें