शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियां,सफाई कार्मिक देंगे मतदान का संदेश देखे वीडियो

Bikaner Sep 04, 2026 Super Admin 28
शेयर:
मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियां,सफाई कार्मिक देंगे मतदान का संदेश देखे वीडियो

*नगरीय निकाय चुनाव-2026*
*‘मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियां, सफाई कार्मिक देंगे मतदान का संदेश*
*नगर निगम कार्यालय से ‘मतदान रो हेलो’ संदेश एवं मतदान जागरूकता जिंगल्स लगे टिपर किए रवाना, सभी 80 वार्डों में आमजन को किया जाएगा जागरूक*

बीकानेर, 04 सितंबर।स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय से ‘मतदान रो हेलो’ कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन व स्वीप प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान मतदान जागरूकता के संदेश एवं जिंगल्स से लैस नगर निगम के टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये टिपर नगर निगम के सभी 80 वार्डों की गली-मोहल्लों में पहुंचकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

टिपरों के माध्यम से शहरवासियों को मतदान की अपील वाले जिंगल्स सुनाए जाएंगे तथा ‘मतदान रो हेलो’ संदेश के जरिए मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, सफाई कार्य में जुटे नगर निगम के कार्मिक भी अपने दैनिक कार्य के दौरान आमजन को मतदान करने का संदेश देंगे।

नगर निगम कार्यालय से स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई, नगर निगम सचिव श्री जगनमोहन हर्ष, जिला स्वीप समन्वयक श्री प्रशांत जोशी, सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री कपिल जेदिया ने हरी झंडी दिखाकर टिपरों को रवाना किया।

इस अवसर पर स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि सफाई कार्मिक शहर के प्रत्येक गली-मोहल्ले तक पहुंचने वाले महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे सफाई कार्य के दौरान आमजन से संवाद करते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक मतदान का संदेश पहुंचाना स्वीप अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला स्वीप समन्वयक व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहायक निदेशक श्री प्रशांत जोशी ने टिपर चालकों एवं सफाई कर्मियों को स्वीप के तहत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिपरों के माध्यम से मतदान जागरूकता संदेश शहर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मतदाता मतदान के लिए प्रेरित हों।

कार्यक्रम में नगर निगम सचिव श्री जगनमोहन हर्ष, स्वीप सदस्य श्री गोपाल जोशी, श्री पवन कुमार खत्री, श्री संतोष कुमार, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री कपिल जेदिया, श्री विश्वदीप जाखड़, श्री नरेश कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं टिपर चालक उपस्थित रहे।

https://youtu.be/7lhqTajV6io

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें