निकाय चुनाव में पंजाबी महासभा 77 वार्डों में कांग्रेस का करेगी विरोध प्रेस वार्ता कर बताया देखें वीडियो
पंजाबी महासभा 77 वार्डों में कांग्रेस का विरोध करेगी।
बीकानेर। पंजाबी महासभा बीकानेर ने इस चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करने का फैसला किया है। महासभा के अध्यक्ष सुरेश खिंवानी ने आज संवाददाता सम्मेलन कर यह घोषणा की। उनका कहना है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल और वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस की टिकट मांग रहे मोहित अरोड़ा के बीच जो घटनाक्रम हुआ है उसके आधार पर पुलिस में दर्ज मुकदमे में गलत धाराएं जोड़ी गई है । उनका कहना है कि मोहित अरोड़ा ने मदनलाल मेघवाल के साथ मारपीट की है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
लेकिन पिस्टल दिखाना या दलित संबंधी कोई गाली गलौच की बात गलत है। इसलिए पंजाबी महासभा ने यह फैसला लिया है कि उक्त प्रकरण की गलत धाराएं हटाई जाए अन्यथा पंजाबी महासभा इस चुनाव में बीकानेर के 77 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करेगी, जिन तीन वार्डों में पंजाबी समुदाय से जुड़े प्रत्याशी खड़े हैं उनका समर्थन जरूर करेगी ।
पूर्व पार्षद और मोहित अरोड़ा के पिता दीपक अरोड़ा ने कहा कि मोहित अरोड़ा को स्वयं जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने बुलाया था वह उससे बात कर रहे थे। बात करने के दौरान ही जब मोहित अरोड़ा यह सवाल किया कि उनकी टिकट क्यों बदली गई है, तो मदनलाल मेघवाल ने इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया , बल्कि। उसे उकसाया गया। मोहित अरोड़ा ने कहा कि यह तो गलत है । इस मदनलाल मेघवाल की टिप्पणी पर मोहित अरोड़ा ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी हम भी निंदा करते हैं ।लेकिन मोहित अरोड़ा के पास में हाथ न पिस्तौल थी, ना उसने एससी-एसटी जाति के या दलित संबंधी कोई बात कह कर मदनलाल मेघवाल को ठेस पहुंचाई हो। अरोड़ा ने कहा कि अब हमारी मांग है कि रोहित अरोड़ा को न्याय मिले और टिकट चुराने प्रकरण की अच्छी तरीके से जांच हो।
इस प्रकरण को लेकर के पंजाबी महासभा कल रविवार को एसपी को ज्ञापन देगी। हालांकि कल रविवार को अवकाश है , इसके बावजूद पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता सुबह जिला कलेक्ट्री के पास एकत्रित होकर के एसपी को ज्ञापन देने जाएंगे।
हमसे जुड़ें



