मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया रोड शो देखें वीडियो

Bikaner Sep 06, 2026 Super Admin 107
शेयर:
नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया रोड शो देखें वीडियो

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भव्य रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत मोहता चौक से हुई। मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रोड शो तेलीवाड़ा, जोशीवाड़ा और कोटगेट होते हुए जूनागढ़ पहुंचा।
जूनागढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए प्रदेश, केंद्र और नगर निगम में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने से बीकानेर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा मार्ग भाजपा के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा प्रवक्ता मिथलेश गौतम सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/QgAhso8-s8o

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें