मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

आदि गणेश मंदिर में बाल भक्तों ने भगवान गजानन का किया अभिषेक देखें वीडियो

Bikaner Sep 06, 2026 Super Admin 72
शेयर:
आदि गणेश मंदिर में बाल भक्तों ने भगवान गजानन का किया अभिषेक देखें वीडियो

बाल भक्तों ने भगवान गजानन का किया अभिषेक
बीकानेर।दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध,दही,घी, केशर,चीनी,शहद चंदन,गुलाब जल,पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ लम्बोदर का अभिषेक-पूजन करवाया।श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष अविनाश चन्द्र व्यास के अनुसार 11 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। तत्पश्चात 12 सितम्बर को " गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत" के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त सभी मिलकर करेंगे। 13 सितम्बर को आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पाठ कराएंगे। इसी दिन शाम को 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। व्यास ने बताया कि 13 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा।जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा।जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

https://youtu.be/Ps6FWvYWMcY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें