शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

कलेक्ट्रेट परिसर में बनी आकर्षक मानव श्रृंखला, विद्यार्थियों ने लिया मतदान का संकल्प देखे वीडियो

Bikaner Sep 07, 2026 Super Admin 32
शेयर:
कलेक्ट्रेट परिसर में बनी आकर्षक मानव श्रृंखला, विद्यार्थियों ने लिया मतदान का संकल्प देखे वीडियो

*कलेक्ट्रेट परिसर में बनी आकर्षक मानव श्रृंखला, विद्यार्थियों ने लिया मतदान का संकल्प*

*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधि में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*

बीकानेर, 7 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मानव श्रृंखला एवं मतदान की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन तथा स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान नए वोटर विद्यार्थी श्रुति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई।

*मतदान अधिकार के इतिहास और महत्व की दी जानकारी*

स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के विकास के लंबे इतिहास के बावजूद अनेक देशों में सभी नागरिकों को समान रूप से मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं था। उन्होंने बताया कि भारत में आजादी के बाद संविधान के माध्यम से सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवारजनों, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व सीडीईओ अरुण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के गठन एवं उसकी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

*25 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित हुए 11 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*

स्वीप समन्वयक प्रशांत जोशी एवं सह-समन्वयक गोपाल जोशी ने स्वीप के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त से 7 सितंबर तक कुल 11 विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों एवं संबंधित विभागों के सहयोग से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सीडीईओ अरुण शर्मा, डीईओ माध्यमिक राम गोपाल शर्मा , डीईओ प्रारंभिक के.डी. चारण, उप जिला शिक्षा अधिकारी मो रफीक चौहान,स्काउट के एएसओसी रामजस लिखारा, स्काउट सीओ जसवंत राजपुरोहित सहित स्वीप टीम के बजरंग, सहीराम, सुधीर मिश्रा, पवन खत्री, दीपक जोशी, अमरदीप गोदारा, रामकिशन चौधरी, हीरालाल, संतोष, सुनील पूनिया एवं अक्षय, शिक्षक भंवर सिंह तथा शारीरिक शिक्षकों रामकुमार, दुर्गाशंकर, रमेश पड़िहार, मदन कस्वां, विजेंद्र रंगा, दीपक नारायण, दिलीप सिंह, पवन नायक, स्नेहलता एवं अर्चना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/ne21jfFvD_w

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें