राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए भवन नहीं होने से नाराज ग्रामीणों व छात्रों ने स्कूल गेट पर की तालाबंदी देखें वीडियो
Bikaner
Sep 07, 2026
Super Admin
69
बीकानेर के खाजूवाला 1KJD में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए पर्याप्त भवन नहीं होने से नाराज छात्रों व ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी बिल्डिंग डिस्मेंटल होने के बाद महज दो कमरों में स्कूल चल रहा जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग के अधिकारियो से कई बार शिकायत के बाद भी भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कम से काम चार कमरे बनाने की मांग रखी है। उन्होंने कहाकि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होती है धरना जारी रहेगा। जरूरत पढ़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी।
हमसे जुड़ें



