नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान दल हुए रवाना कल होगी वोटिंग देखें वीडियो
बीकानेर के नगर निगम चुनाव को लेकर आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों की रवानगी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कहाकि रवानगी से पहले सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी मतदान दलों को सीट पर ही एवीएम व आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया है ताकि वो आराम से अपने मतदान केन्द्रो तक पहुंच सके। पहले चरण के लिए 448 मतदान केन्द्रो पर दलों की रवानगी की गई है। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित कुल चार कार्मिकों को शामिल किया गया है। नगर निगम सदस्यों के लिए 9 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक 448 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। वही शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहाकि करीब 1800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 60 मोबाइल पार्टियां बनाई गई है। शहर के कई बूथों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी वही डीएसटी टीम,सोशल मीडिया टीम के साथ आरएसी की तीन कंपनियों के साथ सभी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
हमसे जुड़ें



