चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं आज सुबह सवा नौ बजे सट्टा बाजार में आईसीआईसी आई बैंक के पास स्थित गणेश मंदिर में अनामिका बिस्सा जो इसी बैंक में कार्यरत है मंदिर में दर्शन करने के लिए जब गई तो एक मिनट के लिए बैग को पास में ही रखा और आंखें बंद कर प्रार्थना कर रही थी इस दौरान नजर बचाकर चोर बैग लेकर गायब हो गया रोहिताश्व बिस्सा, ओजस्वी बिस्सा आदि ने सीसीटीवी ,अभय कमांड और अन्य जगहों पर स्थित सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग पुलिस को भेजी साथ ही परिवार भी लगा और अथक प्रयास के बाद 2 घंटे में परिवार के यश पुरोहित ने चोर को एक स्थान पर चाय पीते हुए देखकर पुलिस को इन्फॉर्म किया इधर-उधर तलाश कर रहे परिवारजन भी वहां तुरंत पहुंच गए और पुलिस चोर को पकड़ कर थाने ले आई पर्स में से ₹5000 गायब थे हालांकि लैपटॉप व अन्य सामग्री मिल गई लेकिन उसे पकड़ने तक
2 घंटे में ही ₹5000 उड़ा लिए थे पुलिस ने थाने में उसको उगलवाने की कोशिश की लेकिन वह पागलपन का नाटक करता रहा और बाद में पता चला कि 2 घंटे बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है कृपया सभी सावधान रहें इस तरह के छोडे गये चोर और भी लोगों के बैग उठा सकते हैं या अन्य कीमती सम्मान चोरी कर सकते हैं। उसके पास और भी पर्स व कई रेलवे की टिकट भी मिले हैं।
https://youtube.com/shorts/ZcDgMqwCmbQ
हमसे जुड़ें



