गणेश चतुर्थी की धूम, जूनागढ़ के आगे सजाई गई गणेश प्रतिमाएं,घर ले जाने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु देखे वीडियो
बीकानेर में गणेश चतुर्थी की धूम, जूनागढ़ के पास सजाई गई गणेश प्रतिमाएं, पहुंच रहे श्रद्धालु !
बीकानेर में गणेश चतुर्थी पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है. शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं बिक्री के लिए सजाई गई हैं. जूनागढ़ के पास सड़क किनारे भी बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक तरीके से सजाकर रखा गया है. इसके अलावा शहर के कई अन्य हिस्सों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री के लिए दुकानें और स्टॉल लगाए गए हैं. गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है और लोग गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी कर उन्हें अपने घर ले जा रहे हैं. जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर में पर्व का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. श्रद्धालु अपने घरों में गणपति स्थापना की तैयारियों में जुटे हैं. सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी
हमसे जुड़ें



