मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

रामेश्वर डूडी की श्रद्धांजलि सभा में डोटासरा व जूली ने पंचायती चुनाव को लेकर भरी हुंकार देखें वीडियो

Bikaner Oct 03, 2026 Super Admin 34
शेयर:
रामेश्वर डूडी की श्रद्धांजलि सभा में डोटासरा व जूली ने पंचायती चुनाव को लेकर भरी हुंकार देखें वीडियो

बीकानेर
रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, डोटासरा-जूली ने दी श्रद्धांजलि
डूडी की पुण्यतिथि पर डोटासरा-जूली की हुंकार- पंचायतीराज में कांग्रेस की जीत ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि
बीकानेर
किसान केसरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को डूडी स्मारक, नोखा रोड, उदयरामसर में कांग्रेस की ओर से बड़ी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में सम्पूर्ण प्रदेश से कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं समर्थक मौजूद रहे।
सभा स्थल पर स्व. रामेश्वर डूडी अमर रहें, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसान केसरी अमर रहें जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर आगामी पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने स्व. रामेश्वर डूडी की महान पुण्यात्मा को नमन करते हुए कहा कि आज मैं जिस पद पर हूं, स्व. रामेश्वर डूडी की मेहरबानी से हूं। उन्होंने कहा कि डूडी ने कभी अपने परिवार के लोगों को संगठन में या सरकारी पद दिलाने की राजनीति नहीं की, बल्कि 36 कौम के लोगों को घर से निकालकर आगे बढ़ाया और उन्हें बड़े पदों तक पहुंचाया।
डोटासरा ने कहा कि स्व. डूडी ने प्रधान, जिला प्रमुख, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए किसान, मजदूर और सभी वर्गों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम ईमानदारी, निष्ठा और लगन से किया। उन्होंने कहा कि डूडी की राजनीति का मूल आधार सर्वसमाज, किसान और आमजन की सेवा था। 
डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब समय डूडी के बताए रास्ते पर चलने का है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 में बीकानेर जिले की सभी पंचायत समितियों और जिला परिषद में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा को चुनावी शिकस्त देना ही स्व. रामेश्वर डूडी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्व. रामेश्वर डूडी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने डूडी से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि आज वे विधानसभा में किसान, मजदूर और सभी वर्गों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम स्व. डूडी की ही तर्ज पर कर रहे हैं। जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल को तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन जनता की समस्याओं की सुनवाई और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की बात कर केवल थोथी घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि आम जनता धरातल पर काम चाहती है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 केवल चुनाव नहीं, बल्कि गांवों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने, आमजन के बीच सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। जूली ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में कांग्रेस को मजबूत करना और चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटना ही स्व. रामेश्वर डूडी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने स्व. डूडी साहब की श्रृद्धाजंली सभा में प्रदेश व जिले से पधारे हुए कांग्रेस नेताओं व कार्याकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया तथा स्व. डूडी साहब के विषय में कहा कि आपने अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। किसान समाज और आमजन के हित में आपका अभूतपूर्व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आपके आदर्श, आपकी ईमानदारी, आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। आपके साथ बिताए हर पल और परिवार के मुखिया के रूप में आपकी भूमिका हमेशा हमें याद रहेगी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी राजस्थान की राजनीति में किसान हितों और पंचायतीराज से जुड़े अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए जाने जाते थे। वे पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे दायित्वों पर रहे। उन्होंने बीकानेर जिले की जिला प्रमुख व पंचायत समितियों पर लम्बे समय तक कांग्रेस का वर्चस्व कायम रखा।
पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। पंचायतीराज व्यवस्था से उनका गहरा जुड़ाव रहा और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहे। डूडी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम उनके सार्वजनिक जीवन और योगदान को स्मरण करने का अवसर बना।
स्व. रामेश्वर डूडी को नमन करते हुए देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि राजस्थान के किसानों, आमजन व 36 कौम की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसान, मजदूर और गांव के हितों के लिए संघर्ष किया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सदन में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया और सड़क पर भी किसानों की आवाज बने। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हम उनके अधूरे संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। डूडी साहब का संघर्ष और किसानों के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। 
शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा आमजन के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि डूडी साहब लोगों के दिलों में आज भी जीवित हैं। भाजपा सरकार को जनता और किसानों से किए गए वादों का जवाब देना होगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डूडी साहब की संघर्षशील विरासत को आगे बढ़ाते हुए किसान और आमजन के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगा। डूडी साहब का नाम और उनका संघर्ष हमेशा अमर रहेगा।

https://youtu.be/LZru1zT4odw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें