मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य टीम ढाणियों में टीबी रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की ली जानकारी देखें वीडियो

Bikaner Oct 03, 2026 Super Admin 29
शेयर:
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य टीम ढाणियों में टीबी रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की ली जानकारी देखें वीडियो

*आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना*

*गुड़ा की ढाणियों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, टीबी रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की ली जानकारी*

बीकानेर, 3 अक्टूबर। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं आयुर्वेद विभाग की टीम ने ग्राम गुड़ा से जुड़ी आसपास की ढाणियों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। टीम ने टीबी रोगियों तथा अति गंभीर गर्भावस्था के मामलों में घर-घर पहुंचकर उपचार, जांच एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली।

जिला क्षय एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी तथा राजकीय आयुर्वेद औषधालय गुड़ा के प्रभारी डॉ. इरशाद रफीक के नेतृत्व में किए गए भ्रमण के दौरान संबंधित मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। अति गंभीर गर्भावस्था के मामलों में संभावित जोखिमों से बचाव, समय पर जांच, नियमित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक देखरेख के संबंध में स्वास्थ्य जागरूकता दी गई।

*18 स्वास्थ्य इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा*

इस अवसर पर डॉ. सी.एस. मोदी ने आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के सभी 18 स्वास्थ्य इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और गांवों को पूर्णतः निरोगी बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना प्रारंभ की गई है। योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान एसटीएस लक्ष्मीकांत छंगाणी ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलिमा ज्यानी, एएनएम कविता एवं आशा पुष्पा सहित अन्य कार्मिकों को निक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी, आभा आईडी, जियो-टैगिंग, एक्स-रे अपडेट तथा मरीजों के समय पर फॉलोअप के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

https://youtu.be/OUSqOBhuGDs

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें