मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

वन्यजीव सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी हुई आयोजित देखें वीडियो

Bikaner Oct 04, 2026 Super Admin 19
शेयर:
वन्यजीव सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी हुई आयोजित देखें वीडियो

*वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित*
*वन्यजीव संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश, पब्लिक पार्क चौपाटी में प्रदर्शनी देखने उमड़े नागरिक एवं विद्यार्थी*
बीकानेर, 4 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा रविवार को उप वन संरक्षक कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।
डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के साथ आमजन को स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण को पर्यावरण स्वच्छता से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
*पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी*
वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत पब्लिक पार्क चौपाटी, बीकानेर में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रही। इसमें वन्यजीवों, प्राकृतिक परिवेश एवं जैव विविधता से संबंधित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी देखने के लिए बीकानेर शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। छायाचित्रों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को राजस्थान के वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।
डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्यजीव, प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण से जोड़ना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना है। स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी इसी दिशा में महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं।

https://youtu.be/CkMbb2LjHFU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें