मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

यूनिक बीकाणा 3.0 पुस्तक का हुआ विमोचन देखे वीडियो

Bikaner Oct 04, 2026 Super Admin 17
शेयर:
यूनिक बीकाणा 3.0 पुस्तक का हुआ विमोचन देखे वीडियो

संघर्ष से सफलता तक की कहानियों को एक मंच पर लाती है ‘यूनिक बीकाणा 3.0
शहर की प्रतिभाओं और उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर को शब्दों में संजोने वाली पुस्तक ‘यूनिक बीकाणा 3.0’ का विमोचन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक, विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार केके उपाध्याय थे। रामझरोखा धाम के राष्ट्रीय संत सरजू दास जी महाराज का कार्यक्रम में पावन सान्निध्य रहा। विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, उद्योगपति कन्हैया लाल बोथरा, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना के मुख्य अभियंता विवेक गोयल मौजूद रहे। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद आचार्य और संपादक पत्रकार रमेश बिस्सा हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया।

प्रतिभाओं की सक्सेस स्टोरी को किताब में पिरोना बड़ा काम : उपाध्याय

मुख्य अतिथि केके उपाध्याय ने कहा कि अपने शहर की प्रतिभाओं को एक पुस्तक में पिरोने का काम सराहनीय है। इसके लिए लेखक प्रमोद आचार्य बधाई के पात्र हैं। बीकानेर प्रतिभाओं की खान है। यहां के ऐसे लोगों की सफलता की कहानियों को पुस्तक के रूप में सामने लाना अपने आप में बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि संघर्ष से सफलता हासिल करने वाले लोगों की यात्राएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकती हैं।

प्रतिभाओं को पाठकों तक पहुंचाना ही सच्ची पत्रकारिता : मीणा

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि हर शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभाएं मौजूद होती हैं। उन प्रतिभाओं को तलाशकर पाठकों के सामने लाना ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने पुस्तक के लेखक प्रमोद आचार्य और संपादक रमेश बिस्सा को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

सरजुदास महाराज ने दिया आशीर्वचन

रामझरोखा धाम के राष्ट्रीय संत सरजू दास जी महाराज ने पुस्तक के लिए आशीर्वचन दिए। मुख्य अभियंता विवेक गोयल ने भी ‘यूनिक बीकाणा’ के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों के माध्यम से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों की पहचान व्यापक स्तर पर सामने आती है। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हरीश बी शर्मा यूनिक बीकाणा के अब तक के प्रयासों को विस्तार से बताया तथा कहा कि ये प्रयास युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने का प्रयास है। उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि इस शहर का हर पत्थर हर हवेली यहां का खान-पान तथा यहां की कला संस्कृति अपने आप में यूनिक है।

संघर्ष के बाद सफलता हासिल करने वालों की कहानी

विमोचन से पहले पुस्तक के लेखक प्रमोद आचार्य ने ‘यूनिक बीकाणा’ की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुस्तक में ऐसे जीवट लोगों की कहानियां शामिल की गई हैं, जिन्होंने संघर्ष के बाद अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं की जीवन यात्रा को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन संघर्ष की कहानियों से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और यह पुस्तक युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी। अंत में संपादक रमेश बिस्सा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया

https://youtu.be/jyqhJTWnlt8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें