मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

खुले नाले में गिरा बछड़ा स्थानीय लोगों में आक्रोश कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर देखें वीडियो

Bikaner Oct 05, 2026 Super Admin 28
शेयर:
खुले नाले में गिरा बछड़ा स्थानीय लोगों में आक्रोश कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर देखें वीडियो

खुले नाले में गिरा बछड़ा, एक घंटे की मशक्कत के बाद निगम की जेसीबी ने निकाला
वार्ड 71 में चौखुटी ओवर ब्रिज के पास हादसा, खुले नाले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
 वार्ड 71 में चौखुटी और ब्रिज के पास बने खुले नाले में एक गाय का बछड़ा गिर गया। बछड़े के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक लोगों ने अपने स्तर पर बछड़े को बाहर निकालने की मशक्कत की, लेकिन नाला गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
काफी देर की मशक्कत के बाद नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची। निगम कर्मचारियों ने रस्सी की मदद से बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बछड़े को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुला नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। आए दिन गाय और उनके बछड़े खुले नाले में गिर जाते हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से नाले को ढकने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि खुले नाले को जल्द से जल्द ढका जाए और ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में मवेशियों के साथ इस तरह की घटनाएं न हों

https://youtu.be/yg0Sd_PpwM4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें