मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

कचरा संग्रहण ठेका कंपनी के अडियल रवैये से नाराज पार्षदों का निगम में जमकर हंगामा देखें वीडियो

Bikaner Oct 06, 2026 Super Admin 51
शेयर:
कचरा संग्रहण ठेका कंपनी के अडियल रवैये से नाराज पार्षदों का निगम में जमकर हंगामा देखें वीडियो

बीकानेर। कचरा संग्रहण को लेकर ठेका कंपनी के अडियल रवैये से नाराज भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों का आज गुस्सा फूट गया। दोनों ही दलों ने शहर के हित के लिये एक मंच पर आते हुए निगम के आयुक्त के सामने जमकर आक्रोश जताया। पार्षदों का कहना था कि वार्डों में ऑटो टिपर नहीं पहुंचने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिन लोगों ने उन्हें चुना है,अब वे उन्हें कचरा संग्रहण के लिये कह रहे है। जबकि ठेका कंपनी वार्डों से कचरा संग्रहण न कर हठधर्मिता दिखा रही है। ऐसे में सुबह से ही विरोध उत्पन्न हो गया। दोनों ही दलों के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षद पहले जिला कलक्टर कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। उसके बाद निगम आयुक्त के कमरे में पहुंचे। इस दौरान सभी ने एक राय होकर हर वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू करने तथा हर वार्ड में ऑटो टिपर चालू करने की मांग की। वार्ता के दौरान गर्मागर्मी का माहौल भी हो गया। बाद भी सभी पार्षदों की आयुक्त,उपायुक्त व ठेका कंपनी प्रतिनिधि के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडलां ने अपने कपड़े फाडते हुए आयुक्त से जबाब मांगा आखिर क्यों नहीं पहुंच रहे टिपर।

https://youtu.be/xidNI2JeXRY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें