मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम सभागार में कांग्रेसी पार्षद भिड़े आपस में देखें वीडियो

Bikaner Oct 06, 2026 Super Admin 35
शेयर:
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम सभागार में कांग्रेसी पार्षद भिड़े आपस में देखें वीडियो

बीकानेर नगर निगम में चुनाव खत्म होते ही पार्षदों के बीच टकराव बढ़ गया है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्षदों ने बल्लभगार्डन के पास कचरा संग्रहण केंद्र से निकलने वाले कचरा उठाने वाले वाहनों को रोक दिया
कांग्रेस पार्षद सुबह बल्लभगार्डन के पास स्थित कचरा संग्रहण केंद्र पहुंचे। यहां से कचरा उठाने के लिए वाहन निकलते हैं। पार्षदों ने सभी वाहनों को मौके पर ही रोक दिया। बाद में इन सभी वाहनों को लेकर पार्षद कलेक्टरी पहुंच गए। जहां विरोध प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर कार्यालय के ठीक बाहर सत्तर से ज्यादा कचरा वाहन खड़े कर दिए गए। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। डिप्टी मेयर पंकज गहलोत और भाजपा पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया भी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस पार्षदों को समझाने का प्रयास किया। डिप्टी मेयर ने कहा कि पहले पूरे शहर की सफाई करवाते हैं, इसके बाद कमिश्नर, जमादार और निजी फर्म के साथ मीटिंग करेंगे। इस आश्वासन के बाद कांग्रेस पार्षदों ने वाहनों को छोड़ दिया, जो शहर से कचरा उठाने के लिए रवाना हो गए।कांग्रेस पार्षदों का कहा है कि पिछले दिनों जितने वाहनों को मंजूरी दी गई थी, उतने वाहन मौके पर नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन में पार्षद जावेद पडि़हार,नवरतन डागा,राहुल जादुसंगत, नंदलाल जावा, पवन कुमार, सुभाष स्वामी और पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/aK8AOARJi30

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें