मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

कोटगेट स्थित पंसारी की दुकान में लगी आग रेल फाटक बंद होने के कारण अग्निशमन की गाड़ियों का करना पड़ा इंतजार देखें वीडियो

Bikaner Oct 07, 2026 Super Admin 64
शेयर:
कोटगेट स्थित पंसारी की दुकान में लगी आग रेल फाटक बंद होने के कारण अग्निशमन की गाड़ियों का करना पड़ा इंतजार देखें वीडियो

बीकानेर।शहर में सबसे व्यस्त मार्केट कोटगेट से बाहर स्थित एक दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि केवलजी पंसारी की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।दुकान से धुआं उठता देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी।इसके बाद दुकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर आग काफी तेज हो चुकी थी।दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।बाद में दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।आग से दुकान में रखा पंसारी का सामान जलकर राख हो गया।हालांकि,घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कितने रूपये का नुकसान हुआ है।

आग की सूचना पर जमा हुई भीड़
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकल टीम की कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।कोटगेट पर पंसारी की दो दुकानें हैं।दोनों दुकानों में घरेलू मसालों के साथ आयुर्वेद से जुड़े मसाले भी मिलते हैं।आम दिनों में दिन के समय इन दुकानों पर भारी भीड़ रहती है। पास ही फूल-माला बेचने वाले दर्जनभर लोग बैठते हैं।

फिर फाटक बना परेशानी का सबब
बीकानेर के लिये नासूर बने रेलवे फाटक एक बार फिर परेशानी का सबब बना। जब बीछवाल क्षेत्र से अग्निशमन की गाडिय़ा आई तो रेल फाटक बंद होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा।ऐसे में दुकान में लगी आग को बुझाने में दिक्कतें सामने आई। हालांकि दूसरे क्षेत्र से छोटी गाडिय़ों से आग पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया गया।लेकिन रेल फाटकों की समस्या के चलते समय पर बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच पाई।

https://youtube.com/shorts/etmJ3-montg?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें