भाजपा ने पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज, संभाग प्रभारी ने ली बैठक देखें वीडियो
बीकानेर में भाजपा ने पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव के संभाग प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी,जोधपुर महापौर प्रसन्नचंद मेहता तथा राजेंद्र कुमार गहलोत ने भाजपा कार्यालय पर देहात भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर सभी से चर्चा कि। कैलाश चौधरी ने कहाकि बीकानेर जिले में पहले और दूसरे चरण में पंचायत राज चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी और संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहाकि पार्टी जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को ही अवसर देगी तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी तथा प्रधान और जिला प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने जिला कोर कमेटी,मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत समिति एवं जिला परिषद प्रत्याशियों के तीन-तीन नामों का पैनल शीघ्र प्रदेश नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए। वही प्रसन्नचंद मेहता ने कहाकि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और जनता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनावों पार्टी साधारण कार्यकर्ताओ को अधिक टिकिट देगी। राजेंद्र कुमार गहलोत ने कहाकि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के विश्वास के बल पर आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। बैठक में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित विधायक,जिला कोर कमेटी,मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें



