मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला, परिजनों को हत्या की आशंका मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखें वीडियो

Bikaner Oct 08, 2026 Super Admin 68
शेयर:
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला, परिजनों को हत्या की आशंका मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखें वीडियो

बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के जोड़बीड मार्ग पर बुधवार रात जेलरोड निवासी कमल कुमार सोनी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।कार्यकर्ताओं ने शव को घटनास्थल से उदयरामसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम के मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल व कानूनी कार्रवाई की।पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

परिजनों को हत्या की आशंका,मोर्चरी के आगे लगाया धरना
बताया जा रहा है कि कमल कुमार किसी के साथ रूपयों की लेनदेन का मामला था।पिछले तीन चार दिनों से वे रूपये देने वाले के घर के चक्कर लगा रहे थे।परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह से कमल घर से निकला हुआ था।रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने परिचितों के यहां खोज खबर की।बाद में पुलिस की सूचना पर मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने पहचान की। परिजनों का आरोप है कि कमल की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।इसी मांग को लेकर कमल के परिवारजन और समाज के लोगों ने मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है।

https://youtu.be/FbM1n_CTx0A

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें