मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर जिलेभर में जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित देखे वीडियो

Bikaner Oct 10, 2026 Super Admin 20
शेयर:
विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर जिलेभर में जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित देखे वीडियो

*विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर जिलेभर में जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित*
बीकानेर, 10 अक्टूबर। विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर के जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविर एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से असाध्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत, बेहतर देखभाल तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए पैलिएटिव केयर के महत्व की जानकारी दी गई।
डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि एसडीएम जिला अस्पताल में डॉ. संजय खत्री के नेतृत्व में जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 27 व्यक्तियों की पैलिएटिव केयर के संबंध में जांच की गई व उपचार दिया गया। 
डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष निर्धारित थीम *‘दर्द प्रबंधन : पैलिएटिव केयर का एक आवश्यक हिस्सा’* के अनुरूप जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आमजन को पैलिएटिव केयर की आवश्यकता, मरीजों की देखभाल तथा परिजनों की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। पैलिएटिव केयर का उद्देश्य कैंसर, गंभीर हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य जटिल रोगों से जूझ रहे मरीजों के दर्द एवं अन्य तकलीफों को कम करना, उन्हें भावनात्मक सहयोग देना तथा मरीज और उसके परिवार के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाना है। जिले में होम बेस्ड पैलिएटिव केयर कार्यक्रम भी संचालित है जिसमें घर-घर जाकर चिकित्सा दल द्वारा ऐसे मरीज को उपचार व सहयोग दिया जा रहा है।

https://youtu.be/DEz9lFSDhs4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें