मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ne निगम आयुक्त के कमरे में दिया धरना देखें वीडियो

Bikaner Oct 12, 2026 Super Admin 29
शेयर:
शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ne निगम आयुक्त के कमरे में दिया धरना देखें वीडियो

बीकानेर। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का विरोध लगातार जारी है। पूर्व में नगर निगम आयुक्त द्वारा तीन दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सोमवार को कांग्रेसी पार्षदों ने एक बार फिर नगर निगम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने निगम आयुक्त के कक्ष में जमीन पर बैठकर धरना दिया और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
धरने के दौरान पार्षदों ने महापौर के समक्ष भी शहर की विभिन्न समस्याएं रखीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली और समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद निगम आयुक्त के पहुंचने पर पार्षदों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।
पार्षदों ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में ट्रैक्टर और ऑटो टिपर नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 16 अक्टूबर को होने वाली नगर निगम की साधारण सभा में निगम प्रशासन और संबंधित कंपनी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

वार्ता में इन तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

1. विशेष सफाई अभियान चलाने का आश्वासन: निगम आयुक्त ने ट्रैक्टर सहित अन्य सफाई संसाधन लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाने और वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया।

2. प्रत्येक वार्ड में 100 स्ट्रीट लाइटें: पार्षदों की मांग पर आयुक्त ने सर्वे करवाकर प्रत्येक वार्ड में 100 स्ट्रीट लाइटें लगवाने की दिशा में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

3. दीपावली से पहले मूलभूत सुविधाओं में सुधार: पार्षदों ने सफाई, सीवरेज, सड़क, नाली, क्रॉसिंग और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की मांग की। आयुक्त ने दीपावली से पहले व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कांग्रसी पार्षदों ने कहा कि शहरवासियों को नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होती और आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे इस मुद्दे को निगम प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।
धरने में शामिल पार्षद एवं जनप्रतिनिधि: जावेद पड़िहार, राहुल जादुसंगत, अकबर खादी, नंदलाल जावा, दुर्गादास छगानी, पार्षद प्रतिनिधि विकास तंवर , सविता मनीष जोशी , पूनमचंद, गौरीशंकर गहलोत, सरिता व्यास, धर्मवीर नाहटा, जितेंद्र सिंह, , अनीस अली, मोहम्मद अतीक, सलमान खान, मोहम्मद हुसैन, जुला खां एवं पवन कुमार उपस्थित रहे ।।

https://youtu.be/kHcFvRPvhEo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें