मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

नाल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सचेत देखें वीडियो

Bikaner Oct 13, 2026 Super Admin 34
शेयर:
नाल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सचेत देखें वीडियो

नाल में सम्मेलन आयोजित,कार्यकर्ताओं को किया सचेत
नाल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए  एकजुट होने का आह्वान किया। गहलोत ने साथ ही चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों में ''पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग  दोहराएगी।ÓÓगहलोत ने कहा, ''शहरी निकाय चुनावों की तरह भाजपा पंचायती राज चुनावों में भी प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग निश्चित रूप  से दोहराएगी। हमें लोगों को साथ लेकर इस बेईमानी का मुकाबला करना होगा।Ó उन्होंने दावा किया कि कथित अनियमितताओं के बावजूद का ंग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और उसे भाजपा के लगभग बराबर वोट मिले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''कांग्रेस हमेशा से  ग्रामीण इलाकों में मजबूत रही है और इसलिए पार्टी चुनाव जीतेगी।ÓÓगहलोत ने कहा कि ये चुनाव पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सामूहिक  जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा,''यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। यह हम सभी की लड़ाई है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांवों का दौरा क रने,लोगों के बीच रहने और भाजपा की उन गतिविधियों को उजागर करने का आग्रह किया,जिन्हें उन्होंने अलोकतांत्रिक बताया। गहलोत ने कहा,  ''जब लोग हमारे साथ होते हैं,तो कोई भी प्रशासन या पुलिस उनसे उनका जनादेश नहीं छीन सकती।Óउनका यह भी आरोप है कि निकाय चुनावों  की तरह पंचायती राज चुनावों के परिसीमन में भी भाजपा सरकार ने मनमानी की है।गहलोत ने कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और भाजपा के अलोकतांत्रिक तरीकों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया है।
इससे पहले गहलोत के नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला,पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल,विधायक सुशीला डूडी,महापौर अनिल  कल्ला,पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत,लक्ष्मण कड़वासरा,देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, अरविन्द मिढ्ढा,पार्षद मकसूद अहमद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड,सरिता चौहान सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

https://youtu.be/0B5kEqt1K1g

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें